शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। जनपद में युवा सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 मार्च को प्रातः 10 बजे जीएफ कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2026 और युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम के नोडल और एनएसएस अधिकारी डॉ. रजा रसूल ने युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं। चयनित पांच प्रतिभागियों को 27 से 29 मार्च तक लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...