शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- जीएफ कॉलेज में सोमवार को यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अक्षय पवार ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेल्मेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। नशे की हालत में, मोबाइल फोन चलाते हुए या तेज गति से वाहन चलाना हादसों का मुख्य कारण है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। ओवरटेक करते समय सावधानी, लेन अनुशासन, गति सीमा का पालन और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना भी यातायात के महत्वपूर्ण नियम हैं। प्रो. फैयाज़ अहमद ने कहा कि सड़क सुरक्षा का सीधा संबंध जीवन की रक्षा और व्यवस्था बनाए रखने से है। नियमों का पालन दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोक सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निजामुद्दीन खान ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.