जीएफ कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत जीएफ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में सालिम अली जूलॉजिकल सोसायटी के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि वन्यजीव और जैव विविधता का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विभागाध्यक्ष प्रो. अरीब अंजुम रहमान ने पारिस्थितिक संतुलन में जीव-जंतुओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में बीएससी और एमएससी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भारतीय वन्यजीव, जैव विविधता, संरक्षण परियोजनाओं, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यह भी पढ़ें- वन्यजीव संरक्षण को जागरूक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.