जीएफ कॉलेज में कल होगा विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में शुक्रवार को विकसित भारत युवा संसद 2026 एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को लोकतंत्र के विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। इसका विषय "आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" रखा गया है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को तीन मिनट का समय दिया जाएगा। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र की समझ विकसित करने का अवसर देगा। वहीं एनएसएस से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की अभिव्यक्ति और सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। चयनित प्रतिभागियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.