शाहजहांपुर, जून 15 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर और डॉ. सैयद साद को प्लांट ग्रोथ एवं डिजीज मॉनिटरिंग डिवाइस के लिए 4 जून 2026 को प्रतिष्ठित भारतीय पेटेंट संख्या 498639-001 प्राप्त हुआ है। यह अभिनव डिवाइस बायोटेक्नोलॉजी और स्मार्ट फार्मिंग का समन्वय है। डिवाइस पौधों की जड़ों के आसपास होने वाली माइक्रोबियल गतिविधियों की निगरानी करता है तथा फसल के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखता है। इसकी विशेषता यह है कि यह पौधों में रोगों के लक्षण दिखाई देने से पहले ही संभावित बीमारियों का संकेत दे सकता है, जिससे कीटनाशकों के उपयोग की आवश्यकता काफी कम हो सकती है। यह भी पढ़ें- जीएफ कॉलेज के दो शिक्षकों को प्लांट ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का पेटेंट इस उपलब्धि को वैज्ञानिक अनुसंधान और बौद्धिक संपदा विकास के क्षेत्र में म...