जीएफ कॉलेज की पुरुष शतरंज टीम ने जीता प्रथम स्थान
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से आवंटित अंतर महाविद्यालयीय शतरंज पुरुष एवं महिला टूर्नामेंट का आयोजन छह अक्टूबर को ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय, नवादा दरोबस्त, कटरा में हुआ। प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर की पुरुष शतरंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. मो. शोएब और उपक्रीड़ा सचिव डॉ. मो. काशिफ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम मैनेजर डॉ. इमरान अहमद खान के नेतृत्व में पुरुष वर्ग में मोहम्मद अजीम ने प्रथम, मोहम्मद सालिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.