आरा, जुलाई 31 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित जीएनपीएस विद्यालय में व्यक्तित्व विकास और प्रेरणा शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध मास्टर ट्रेनर सलमान खान ने भाग लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को संवाद कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एक मजबूत व्यक्तित्व और प्रभावी संवाद क्षमता न केवल व्यक्ति का भविष्य बदल सकती है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। दिल्ली एनसीआर निवासी ट्रेनर सलमान खान, टीच इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ हैं और वे पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर सहित देशभर में छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जीएन...