हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 बालक वर्ग जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में गोल्डन क्रिकेट अकादमी के खिलाफ जीएनजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट पर 375 रन बनाए। कुशाग्र कोरंगा ने नाबाद 154 और गौरव जोशी ने 132 रनों की तूफानी पारी खेली। गोल्डन अकादमी 39 ओवर में 7 विकेट पर 291 रन ही बना सकी, बारिश के कारण मैच रुक गया और डीएलएस नियम से जीएनजी 51 रनों से विजयी रही। कुशाग्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.