जीएनएसएस रोवर मशीन से होगी जमीन की डिजिटल पैमाइश
बागपत, मई 4 -- बागपत। आगामी समय में जमीन की पैमाइश डिजिटल युग में प्रवेश करने जा रही है। पुराने जमाने से चली आ रही जरीब यानि चैन और फीते की जगह अब ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम मशीन (जीएनएसएस रोवर) से कराने की तैयारी है। इसकी सभी बारीकियां लेखपालों, कानूनगो, नायब तहसीलदार व तहसीलदारों को समझाने व इस्तेमाल करने के तरीके को ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा। अभी तक राजस्व विभाग द्वारा खेत और प्लॉट की जमीनों की पैमाइश को लेकर जरीब और फीते से काम किया जा रहा है। इसे लेकर पैमाइश कराने वाले पक्ष कभी सहमत होते थे, तो कभी नहीं है। इससे राजस्व कर्मियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जमीन की पैमाइश सटीक और पारदर्शी बनाए जाने के लिए डिजिटल तकनीक आधारित सिस्टम को अपनाया जाएगा। जीं हां अब जमीनों की पैमाइश ग्लोबल नेवीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.