जीएनएम में स्मृति को राज्य में तीसरा स्थान
रांची, मई 26 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा घोषित जीएनएम और एएनएम प्रथम वर्ष परीक्षा परिणाम में फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इरबा की छात्रा स्मृति कुमारी ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्मृति की इस सफलता से कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज की सचिव ज़ीनत कौशर ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर सफलता हासिल करते रहे हैं और आगे भी मेहनत व लगन से कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.