जीएनएम प्रवेश परीक्षा में विज्ञान के प्रश्नों ने किया परेशान
बरेली, जून 17 -- अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूपीजीईटी (जीएनएम) प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों में हुई। जीएनएम यानी (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) प्रवेश परीक्षा बरेली कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 1492 अभ्यर्थियों में से 1413 उपस्थित, 79 अनुपस्थित रहे।परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में विज्ञान के प्रश्नों ने कुछ परेशान किया। ओवरआल प्रश्न पत्र आसान रहा। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1.20 बजे तक यानी कुल 140 मिनट परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.