धनबाद, अगस्त 24 -- जिले के दो केंद्रों एसएसएलएनटी महिला कॉलेज और पीके राय मेमोरियल कॉलेज में रविवार को जीएनएम व एएनएम प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। पहली पाली में एएनएम प्रवेश परीक्षा में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज सेंटर पर विलंब से इंट्री मामले में विद्यार्थियों ने हंगामा किया। सुबह 9:45 बजे गेट बंद होने के बाद इंट्री के लिए कई विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। गेट को धक्का भी दिया। पुलिस पहुंचने के बाद सभी को समझा-बुझाकर शांत किया गया। एएनएम प्रवेश परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 989 व अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 236 रही। वहीं एसएसएलएनटी महिला कॉलेज सेंटर पर ही दूसरी पाली में हुई जीएनएम प्रवेश परीक्षा में एक छात्रा को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। रूम नंबर एक में जिंस पैंट पहनकर आई एक छात्रा अपने साथ मोबाइल लेकर सें...