जीएनएम परीक्षा में फ्लोरेंस कॉलेज की छात्रा श्वेता राज्यभर में तीसरे स्थान पर
रांची, अगस्त 20 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से आयोजित जीएनएम परीक्षा में श्वेता ने राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। श्वेता स्मृति एक्का फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग इरबा की छात्रा है। कॉलेज की सचिव जीनत कौशर ने कहा की छात्रा ने राज्यभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है। हमारे संस्थान के छात्र-छात्राएं पूर्व से ही राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सफलता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। साथ ही कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.