जीएनएम नर्सिंग परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
सिमडेगा, अगस्त 19 -- बानो, प्रतिनिधि। झारखंड नर्सिंग काउंसिल द्वारा आयोजित जीएनएम फाइनल परीक्षा में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज की छात्रा नीलू कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान तथा उषा लुगुन ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कॉलेज की अन्य सभी छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता अर्जित की। छात्राओं की इस सफलता से कॉलेज परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सफलता पर कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा एवं प्राचार्या एरेन बेक ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- जीएनएम की छात्रा का निधन - यह भी पढ़ें- श्वेता स्मृति एक्का जीएनएम में राज्य की तीसरी टॉपर
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.