गोपालगंज, अप्रैल 18 -- हथुआ,एक संवाददाता। हथुआ अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए शादी नहीं करने के स्कूल प्रशासन के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। मामला तूल पकड़ने के बाद सिविल सर्जन डॉ.वीरेंद्र प्रसाद ने आदेश को निरस्त करते हुए जीएनएम स्कूल की प्राचार्य मानसी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। सिविल सर्जन ने कहा है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संपूर्ण मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का भी गठन किया गया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने भी 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, 16 अप्रैल को स्कूल की प्राचार्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि यदि क...