सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर जीएनएम के स्थानांतरण पर फिलहाल तीन माह के लिए रोक लगा दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन पत्र के आधार पर विभाग ने यह निर्णय लिया है, जिससे तत्काल उत्पन्न हो रहे संकट पर काबू पाया जा सका है।मालूम हो कि बीते दिनों विभाग द्वारा जिले से 10 दर्जन से अधिक जीएनएम का तबादला विभिन्न अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में किया गया था। हालांकि इसके अनुपात में नई पोस्टिंग नहीं होने से जिले के अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी हो गई थी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा था और अस्पताल संचालन पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सदर अस्पताल से ही 84 जीएनएम का स्थानांतरण कर दिया गया था, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.