जीएनएम की छात्रा का निधन
सिमडेगा, अगस्त 19 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा निशि ममता लकड़ा का मंगलवार की अहले सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जबकि उनका फाइनल परीक्षा का परिणाम मंगलवार को ही जारी हुआ। निशि ममता लकड़ा पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जीएनएम तृतीय वर्ष की फाइनल परीक्षा पूरी की। मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में उन्होंने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किए। - यह भी पढ़ें- श्वेता स्मृति एक्का जीएनएम में राज्य की तीसरी टॉपर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.