नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में शनिवार को भाई दयाला जी कंप्यूटर लैब तथा भाई सती दास जी और भाई मती दास जी एआई लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सिख गुरुओं और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को ज्ञान, नवाचार और मजबूत मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि आधुनिक लैब से छात्रों को नई तकनीक सीखने और शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह पहल चेयरमैन सरदार गुरप्रीत सिंह खन्ना के प्रयासों से संभव हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.