पलामू, अगस्त 21 -- मेदिनीनगर। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर बसौरा स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के ई-सेल के माध्यम से शुक्रवार को आईआईटी बंबई की ओर से संचालित यूरेका आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यूरेका आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कृषि, तकनीक, पर्यावरण, पुनर्चक्रण और सामाजिक समस्याओं से जुड़े स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए। एग्रीटेक, इको वोल्ट, रीबुक्स, डाइनक्राफ्ट और सतत स्वच्छता समाधान के विचारों ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में ब्राइट लैंड स्कूल ने प्रथम, जीईसी के बिट्टू मोदक ने द्वितीय तथा खुशी गुप्ता एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किय...