मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को सदर अंचल कार्यालय में प्रखंड आपदा अनुश्रवण समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। सीओ अंजलि की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य एजेंडा वार्ड स्तर पर सरकारी राहत यानी जीआर खाद्यान्न वितरण कार्यों की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में प्रखंड प्रमुख, नरेश कुमार, सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव और अंचल के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। सीओ ने बताया कि मानसून पूर्व आपदा से निपटने के लिए सभी वार्डों में खाद्यान्न भंडारण और वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ या सुखाड़ जैसी स्थिति में कोई भी पात्र परिवार सरकारी राहत से वंचित न रहे, इसके लिए जीआर सूची को पूरी तरह अपडेट करना जरूरी है। सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय से काम करने पर सहमति जतायी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय ल...