देवरिया, मार्च 9 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जीआरपी ने रविवार को सलेमपुर तहसील गेट स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान चोरी का एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। साथ ही दुकानदार को नोटिस थमाते हुए थाने में आकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया। बिहार पुलिस की छापेमारी से खलबली मची रही।चार माह सिवान में रेल यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। इस मामले में जीआरपी ने केस दर्ज किया और सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुट गई। जीआरपी थाने की पुलिस रविवार को सलेमपुर तहसील गेट स्थित एक दुकान पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान रेलवे स्टेशन से चोरी मोबाइल बरामद की गई। इसके बाद जीआरपी ने दुकानदार को नोटिस थमा दिया। साथ ही कहा कि एक सप्ताह के अंदर थाने आकर जवाब देने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.