फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- टूंडला नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 से जीआरपी व आरपीएफ ने एक मोबाइल चोर पकड़ा है। जिसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया है। जीआरपी को सूचना मिली कि बुधवार की रात्रि में बुकिंग ऐरिया से एक रेलयात्री का मोबाइल चुराकर भागने वाला चोर प्लेटफार्म नम्बर-1 पर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए चोर को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक चोरी का मोबाइल बरामद किया। जिसने अपना नाम जयवीर कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहल्ला सतौली जाटवान, एत्मादपुर बताया। जिसे जेल भेजा गया है। चोर ने स्वीकार किया कि यह मोबाइल बुधवार की रात्रि में बुकिंग ऐरिया में सो रहे एक रेलयात्री से चुराया था। चोर को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.