शाहजहांपुर, मार्च 3 -- रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए जीआरपी पुलिस ने खिरनीबाग के रहने वाले सावन मिश्रा व हाथीथान मोहल्ले के रहने वाले सुहेल के पास एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रजनीश शुक्ला, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, अनुज कुमार सहित आदेश राठी का विशेष सहयोग था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.