जीआरपी पुलिस ने चलाया जागरूक अभियान
जौनपुर, मई 27 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिंदुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज, शिवगुलामगंज, लखौवा आदि स्थानों पर रेलवे लाइन के किनारे आये दिन शरारतीतत्वों द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं की जाती हैं।
जागरूकता अभियान ट्रेन और ट्रैक सुरक्षा के लिए बुधवार की सुबह जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी जौनपुर सिटी स्टेशन चौकी इंचार्ज एसआई रवीन्द्र कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल रमाकांत सरोज एवं कांस्टेबल रणविजेय सिंह ने पुलिस बल के साथ लखौवां, शम्भूगंज और शिवगुलामगंज रेलवे फाटकों का दौरा किया। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से रेलवे ट्रैक पर कोई भी अप्रिय कार्य न करने के साथ ऐसी किसी भी गतिविधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.