जीआरपी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
रुडकी, जून 15 -- लक्सर। सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व के चलते जीआरपी थानाध्यक्ष राजीव चौहान के साथ टीम ने सभी प्लेटफॉर्मों पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने यात्रियों से उनके आने-जाने के संबंध में जानकारी ली। साथ ही यात्रियों को बताया कि यदि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें खाने-पीने की कोई वस्तु देता है, तो उसे स्वीकार न करें, क्योंकि जहरखुरानी गिरोह उन्हें अपना शिकार बना सकता है। उन्होंने यात्रियों से स्टेशन परिसर और आसपास पड़ी किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने तथा उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, अन्यथा वे किसी घटना या दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.