जीआरपी ने 65 हजार की अंग्रेजी शराब के साथ तीन को दबोचा
चंदौली, सितम्बर 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते मंगलवार की देर रात चेकिंग के दौरान जीआरपी ने बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 65 हजार रुपये आंकी गई है। जीआरपी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या चार पर तीन संदिग्ध भारी भरकम बैग के साथ दिखे। संदेह के आधार पर उनके बैगों को चेक करने पर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। आरोपियों को थाने लाकर छानबीन करने पर पता चला कि 65 हजार कीमत की अंग्रेजी शराब है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार रोहतास जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.