प्रयागराज, अगस्त 31 -- जीआरपी ने अलग-अलग राज्यों और जिलों के यात्रियों का वर्ष 2023 से अब तक गुम हुए 586 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है। सीओ जीआरपी अरुण पाठक और जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर 215 यात्रियों को उनके मोबाइल सौंपे, जिसकी कीमत करीब 64 लाख पांच हजार रुपये है। जीआरपी के अनुसार बरामद मोबाइल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, महाराष्ट्र के यात्रियों के हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...