आगरा, मार्च 14 -- जीआरपी आगरा कैंट ने शनिवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। दोनों तस्कर दक्षिण भारत से गांजा लेकर आए थे और उत्तर भारत के कई शहरों में बेचने की फिराक में थे। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने विनय प्रताप पुत्र संजीव निवासी मैनपुरी और अनिल पुत्र सुखवीर निवासी कासगंज को 20.615 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की बाजार कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...