प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के दावे जांच में सही साबित नहीं हो सके। प्रयागराज जीआरपी ने मामले की विवेचना पूरी कर अदालत में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी है। साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत नामजद अन्य लोगों को क्लीन चिट मिल गई है।आशुतोष ब्रह्मचारी ने आठ मार्च 2026 को प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह अपने साथी सुधांशु के साथ गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस के एसी कोच में प्रयागराज आ रहे थे। सुबह सीट से उठकर बाथरूम जाने के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। आशुतोष ने इस कथित हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके...