फिरोजाबाद, मई 19 -- जीआरपी टीम द्वारा ट्रेन से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले चोर को रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के निर्देशन में जीआरपी टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी की पूछताछ में शब्बीर पुत्र सलीम निवासी जेजे कालोनी वबाना, थाना नरेला दिल्ली बताया। उससे एक महिला का पर्स बरामद किया गया है। जिसमें 1040 रुपये की नकदी सहित दो मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, कास्मेटिक का सामान बरामद किया है। यह चोर ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराता था। चोर को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...