चंदौली, मई 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू राजकीय रेलवे कोतवाली क्षेत्र के दिलदारनगर स्टेशन पर बीते मंगलवार की शाम तीन तस्करों को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास 142 लीटर शराब जब्त की गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत 45 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि शराब तस्कर दिलदारनगर स्टेशन के पूर्वी छोर पर झाड़ियों में शराब छुपाकर रखे हैं। वहां से शराब को लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने के फिराक में है। यह भी पढ़ें- 142.5 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार इसकी जानकारी होने पर छापेमारी कर बोरों में भरे शराब बरामद कर लिया गया है। वहीं मौके से तीन तस्करों को पकड़ लिया गया। छानबीन में पता चला कि ...