प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को जीआरपी की टीम को बड़ी सफलता मिली। जीआरपी प्रयागराज ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अशोक कुमार भारतीय को सुबह 10 बजे उसके घर कटेहरी सरायममरेज से गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी बहुत दिनों से फरार चल रहा था आरोपी की सूचना मिलने पर फाफामऊ चौकी प्रभारी उदयभान ने आरोपी को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया। वहीं वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.