चित्रकूट, अगस्त 12 -- चित्रकूट। जीआरपी थाना प्रभारी कर्वी जितेन्द्र सिंह ने टीम के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर आशीष पटेल निवासी कस्बा व थाना बीघापुर जनपद उन्नाव को 96 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसे चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में पकड़ा गया। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान आशीष ने बताया कि वह मप्र से सस्ते रेट में शराब खरीदने के बाद ट्रेनों व बिहार में ले जाकर महंगी दर पर बेचता है। इसी से उसके परिवार का गुजारा चलता है। जीआरपी ने उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...