फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- टूंडला थाना जीआरपी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जीआरपी थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य के नेतृत्व में चोरों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा था। सीडीआर के आधार पर हाथरस जंक्शन से एक चोर को गिरफ्तार किया। चोर ने टूंडला में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गये चोर से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। अभियुक्त ने अपना नाम योगेश पुत्र भीकमवर सिंह निवासी ग्राम बरहद थाना विजयगढ जिला अलीगढ बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...