गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त हसन अली उर्फ मोहम्मद सेफ (22) निवासी मदारीपुर, भदोही है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 25 हजार रुपये कीमत के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी प्लेटफॉर्म नंबर-1 से अभियान के दौरान की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों के सामान चोरी कर गुजर-बसर करता था और चोरी का सामान बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...