प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मगध एक्सप्रेस में एक युवती का बैग चोरी हो गया। प्रयागराज जीआरपी ने बैग बरामद कर शुक्रवार को युवती का बैग लौटाया।जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मगध एक्सप्रेस में बीते 27 फरवरी को दरभंगा, बिहार की युवती का एसी कोच से बैग चोरी हो गया था। उसने दानापुर जीआरपी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रयागराज जीआरपी ने तकनीकी टीम की मदद से छापामारी की और बैग बरामद कर लिया। हालांकि चोर का पता नहीं चला। दरभंगा से पहुंची युवती अपना टैबलेट समेत अन्य सामान ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...