कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। दिल्ली, राजस्थान से तस्करी कर बिहार ले जाने वाले दो एजेंट को जीआरपी ने उस समय दबोच लिया, जब वे दोनों बिहार जाने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इनके पास 62 लीटर बियर मिलीं। पकड़े गए तस्कर हरिशचंद्र कुमार और ब्रजेश कुमार ने कबूला कि वे लोग केवल शराब को लेकर बिहार ठिकाने पर पहुंचाते हैं। हर ट्रिप का पांच हजार रुपये, यात्रा और अन्य भत्ता मिलता है। महीने में चार से पांच ट्रिप लगते हैं। एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा की चल रही मॉनीटरिंग के क्रम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में हैरिसंगज पुल से झकरकटी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पीपल पेड़ के नीचे चेकिंग के दौरान पटना निवासी हरिशचंद्र कुमार और पटना निवासी ब्रजेश कुमार के पास चार बैग मिले। तलाशी में 62 लीटर बियर बरामद हुई। इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.