हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। जीआरपी थाना काठगोदाम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा ने बताया कि थाना क्षेत्र में चोरी के एक पुराने मामले में हामिद अली उर्फ कलुआ निवासी वार्ड नंबर 2 कस्बा गदरपुर जमानत पर रिहा होने के बाद से ही लगातार न्यायालय में पेशी से गायब चल रहा था। अभियुक्त की लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...