फिरोजाबाद, जून 6 -- फिरोजाबाद, शुक्रवार रात घर से नाराज होकर प्रेमी के साथ जा रही दिल्ली निवासी एक किशोरी को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया। जीआरपी ने किशोरी द्वारा बताए गए पते के अनुसार इलाका पुलिस और परिजनों को सूचना दी। दिल्ली पुलिस और परिजन शनिवार को जीआरपी थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। जबकि उसके प्रेमी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर शुक्रवार रात जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 1/2 पर एक किशोरी एक युवक के साथ बैठी दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा महिला आरक्षी के माध्यम के पूछताछ की गई तो किशोरी ने अपना नाम, पता बताते हुए कहा कि वह अपने घर से नाराज...