अंबेडकर नगर, मार्च 27 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अकबरपुर राजकीय रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए परिवार से बिछड़े छह वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया। इस नेक काम के लिए परिजनों ने अकबरपुर जीआरपी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जीआरपी थाना अकबरपुर के उप निरीक्षक दुर्गा दत्त यादव, हेड कांस्टेबल विश्वजीत सिंह और हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी छाया अवस्थी ट्रेन में संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब छह साल का एक बच्चा अकेला रोता हुआ मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेन में चढ़ रहा था, सभी चढ़ गए लेकिन वह पीछे छूट गया।बच्चे ने अपना नाम हसनैन पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी मबाडा, थाना कतरा, जनपद मिर्जापुर बताया। पुलिस ने तत्काल ऑपरेशन मुस्कान के तहत फो...