आगरा, मई 13 -- जीआरपी आगरा कैंट ने स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान व मोबाइल चुराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान वारदात की फिराक में स्टेशन पर खड़े तीन युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी के चार एंड्रायड मोबाइल फोन व एक आईफोन मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिनेश पुत्र प्रकाश, जितेन्द्र पुत्र जौहरी लाल निवासीगण मुरैना व हैदर पुत्र खचेरू निवासी सुल्तानपुरा थाना सदर बताए। तीनों ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों के सामान व मोबाइल फोन चोरी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सोने-चांदी के आभूषणों के साथ दो चोर गिरफ्तार जीआरपी ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर सोने के दो लॉकेट के साथ तीन महिला अपराधी...