गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने रविवार को ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले पति-पत्नी को पकड़ा है। इनके पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन, मंगलसूत्र व नकद रुपये बरामद हुए। जीआरपी अब दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाजियाबाद साइड के पुल के नीचे शनिवार दोपहर को जीआरपी के जवान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शक होने पर युवक भारत और उसकी पत्नी हिना को पकड़ा लिया। दोनों पति-पत्नी के पास से कई नामी कंपनी के मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र बरामद हुआ है। इनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख 40 हजार रुपये है। वहीं, इसके अलावा करीब 6500 रुपये भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.