प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर सूरत-छपरा एक्सप्रेस के पास पकड़े गए आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान बिहार के पटना जिले के दानापुर निवासी 32 वर्षीय विकास कुमार राय के रूप में हुई है।जीआरपी के अनुसार आरोपी के बैग से 750 मिलीलीटर की 12 और 180 मिलीलीटर की 13 बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलों पर 'फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली' अंकित था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों के जरिए शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...