जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक को पकड़ा
सुल्तानपुर, जून 3 -- सुलतानपुर। रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार बसोर (20) के रूप में हुई है । वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के नौगई गांव का निवासी है। उसके पास से एक काले रंग का टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 35,000 रुपये बताई जा रही है। पवन कुमार ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर चोरी करता था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मोबाइल चोरी का केस टाटानगर थाना में दर्ज जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.