मथुरा, मार्च 13 -- जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम ने गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9 पेकिटों में रख कर लाया जा रहा 11 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष चेकिंग टीम का गठन किया है। टीम शुक्रवार की सुबह गेट संख्या तीन पर बने ब्रिज के नीचे थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित भाटी व उप निरीक्षक आशुतोष सिंह चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस चेकिंग को देख दो युवक बचने का प्रयास करते हुए निकल रहे थे। शक होने पर टीम ने दोनों को पकड़ कर उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली। बैग में 9 संदिग्ध पेकिट मिले। चेकिंग टीम ने दोनों युवकों से पेकिटों के बारे में जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि उनमें गांजा है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.