जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान
जौनपुर, मई 28 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज, शिवगुलामगंज, लखौवा सहित अन्य प्रमुख रेलवे लाइनों के किनारे आये दिन शरारती तत्वों द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी और ट्रैक सुरक्षा के लिए बुधवार की सुबह जीआरपी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी जौनपुर सिटी स्टेशन चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल रमाकांत सरोज एवं कांस्टेबल रणविजय सिंह ने पुलिस बल के साथ लखौवां, शम्भूगंज और शिवगुलामगंज रेलवे फाटकों का दौरा किया। लोगों से रेलवे ट्रैक पर कोई भी अप्रिय कार्य न करने के साथ ऐसी किसी भी गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की। जीआरपी ने रेलवे के नियम-कानूनों की विस्तृत जानकारी के साथ लोगों के सहयोग की अपेक्षा की। यह भी पढ़ें- जीआरपी पुलिस ने चलाया जागरूक अभियान यह भी पढ़ें- ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को जागरूकता अभियान यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.