जीआरपी ने गुम हुए 237 फोन लौटाए, चेहरे पर आई मुस्कान
लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददााता। ट्रेनों में यात्रा के दौरान और प्लेटफार्मों पर खोए और गिरे 237 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन को तलाश कर जीआरपी ने उन्हें उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। महीनों से खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।चारबाग स्थित जीआरपी लाइन के संगोष्ठी भवन में आयोजित एक सादे समारोह में जीआरपी के एसपी रोहित मिश्रा ने फोन स्वामियों को उनके फोन सौंपे। बरामद फोन प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफार्मों और उन स्टेशनों से होकर गुजरी ट्रेनों के यात्रियों के हैं, जो कि गिर गए थे या फिर खो गए थे। जीआरपी में संबंधित यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन फोनों की तलाश के लिए जीआरपी के एसपी ने अलग-अलग स्टेशनों की थाना और चौकी की जीआरपी टीम को लगाया था। बताया कि सर्विलांस में लगाने के बाद इसमें से कई फोन दूसरे प्रदेशों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.