कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यात्रा के दौरान परिवार से बिछुड़े 14 साल के किशोर को जीआरपी ने खोजकर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर फोर्स के साथ गंगा मेला के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान करीब 14 साल का एक किशोर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर अकेले रोता मिला। उसे थाने में बने महिला हेल्प डेस्क में बैठा कर पूछताछ की गई। बच्चे ने बताया कि वह कानपुर देहात के रंजीपुर का रहने वाला है। परिवार के साथ ट्रेन से जा रहा था। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो चिप्स लेने अकेले उतरा और भटक गया। ट्रेन चली गई और वह परिवार से बिछुड़ गया। इस पर उसके परिवार से संपर्क किया गया तो बालक का बड़ा भाई व अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.