जीआरपी ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया
आगरा, सितम्बर 14 -- जीआरपी आगरा फोर्ट ने घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर आगरा पहुंची किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि 15 वर्षीय किशोरी घर से नाराज होकर बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन में बैठकर आगरा की ओर आई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ट्रेन को चेक किया और किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने अपने घर का पता बताया तो जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। शाम को परिजन थाने पहुंचे और पहचान पत्र दिखाने व बच्ची द्वारा अपने माता-पिता को पहचान लेने के बाद नियमानुसार किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.