लखनऊ, फरवरी 27 -- ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को गोंडा निवासी एक किशोरी को जीआरपी ने बादशाहनगर स्टेशन पर उतार कर उसके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी अपने परिवार से नाराज होकर ट्रेन नंबर 15109 मथुरा -छपरा एक्सप्रेस से बिना टिकट कानपुर तक की यात्रा कर रही थी। कानपुर से उसे दूसरी ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाना था। रेलवे हेल्पलाइन की सूचना पर बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल इमरान अहमद व महिला हेड कांस्टेबल पूजा देवी ने किशोरी को ट्रेन से उतार लिया। सूचना पर लड़की के पिता व चाचा बादशाह नगर स्टेशन पर पहुंचे तो लड़की को पिता को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने पुत्री को सुरक्षित पाकर जीआरपी पुलिस की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.